Looks like you've blocked notifications!

दुर्घटना करने वाले स्पीड ब्रेकर को तोड़ा

पटियाला। बचित्तर नगर में 11 साल बाद बनी नई सड़क के पास ही एक पुरानी सड़क पर बने दो स्पीड ब्रेकर से एक ही दिन में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस स्पीड ब्रेकर के चलते हुई दुर्घटनाओं से गुस्साए लोगों ने इन दोनों स्पीड ब्रेकर को हटाने की मांग की। वहीं नगर निगम एक्सईएन शाम लाल गुप्ता ने भी इन स्पीड ब्रेकर को 24 घंटे में ही हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रविवार सुबह नगर निगम की ओर भेजे गए मजदूरों ने इन दोनों स्पीड ब्रेकर को तोड़ दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना न हो। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
Share this article