पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल व उसके छह साथियों को पकड़ा,पंजाब में 19 मार्च तक नेटबंद चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल व उसके छह साथियों को पकड़ा लिया है। खबर अमृतपाल के गिरफ्तारी की भी आ रही है, लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पंजाब पुलिस ने शनिवार को यह ऑपरेशन शुरू किया था। इनकी गिरफ्तारी जालंधर के मैहतपुर इलाके में होना बताया गया है। ये सभी लोग अमृतपाल के साथ मोगा की ओर जा रहे थे। पंजाब पुलिस के घेरा डालने के बाद अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर लिंक रोड से भाग निकला। पंजाब पुलिस की तकरीबन 100 गाड़ियां उसके पीछे लग गईं। अमृतपाल को जालंधर के नकोदर एरिया से गिरफ्तार करने की सूचना है मगर पुष्टि नहीं है। हालात की गंभीरता को देखते हुएपंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।