केसीआर ने नई सरकार के गठन व शपथ ग्रहण समारोह के लिए राज्यपाल को अपना
इस्तीफा भेज दिया है। टीआरएस प्रमुख ने कहा कि वह अपने मंत्रिमंडल में सभी
वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेंगे। राज्य में संवैधानिक व्यवस्था
के तहत मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं। टीआरएस नेताओं के एक
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और टीआरएस विधायक दल की बैठक में
केसीआर को सर्वसम्मति से दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव उन्हें सौंपा।