Looks like you've blocked notifications!

Telangana : केसीआर को आज नरसिम्हन दिलाएंगे सीएम पद की शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले सकते है। केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। केसीआर के नाम से लोगों में लोकप्रिय चंद्रशेखर राव, राजभवन में दोपहर बाद 1.30 बजे आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना।टीआरएस प्रमुख ने बैठक के बाद कहा कि चूंकि निर्वाचन आयोग को एक राजपत्रित अधिसूचना जारी करनी है, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल के गठन में कुछ दिन लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने एक सहयोगी के साथ गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
Share this article