कानपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि 11 जनवरी को विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन होगा। इसके साथ ही युग दृष्टा विवेकानंद पर विचार गोष्ठी, भजन और संध्या का आयोजन किया जाएगा। संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि ये कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के आईकॉन स्वामी विवेकानन्द कायस्थ समाज के अलावा सभी बौद्धिक वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिसके चलते कायस्थ समाज के कार्यक्रम होने के बावजूद सभी वर्ग के बौद्धिक लोगों को बुलाया गया है। वार्ता के दौरान मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, कुलदीप सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव और विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।