Looks like you've blocked notifications!

'कौरवों की सेना कुरुक्षेत्र में हारेगी', संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

कुरुक्षेत्र । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कुरुक्षेत्र पहुंचकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि हरियाणा धर्म के जीत की धरती है। यहीं पर भगवान कृष्ण ने पवित्र गीता का उपदेश दिया था। गीता का उपदेश हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ने की शिक्षा देता है। आज जिस तरह से कौरवों की सेना इस देश में राज करना चाहती है, उसको हराने का काम कुरुक्षेत्र करेगा।उन्होंने आगे कहा, “हरियाणा का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। वो चाहे किसान आंदोलन हो, चाहे हरियाणा में सेना के वीरों की उनकी भूमिका, उनका योगदान, उनका बलिदान हो। हर गांव में हरियाणा के अंदर किसी ना किसी नाम से कोई ना कोई गेट दिख जाता है।“बता दें,दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में संजय सिंह जमानत पर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी को आप ने बीजेपी की साजिश बताया था।--आईएएनएस
Share this article