Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर:आतंकियों के साथ ही बेडरूम जिहादी सुरक्षा के लिए बडी चुनौती

कई अधिकारियों का मानना है कि आगामी दिनों में जम्मू में अफवाहें फैलाई जा सकती हैं और इससे निबटने के लिए उनके पास ज्यादा वक्त नहीं बचा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपने बिस्तर या सोफे पर बैठकर कोई भी हजारों चैट समूहों में से किसी एक पर भी ऎसी खबर डाल दे तो पूरा राज्य सांप्रदायिक हिंसा में सुलग उठेगा। ऎसा नहीं है कि सोशल चैट समूह केवल जम्मू-कश्मीर में ही सक्रिय हैं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी, बाकी के देश और यहां तक कि विदेशों से भी भागीदारी दिख रही है। अधिकारीगण कश्मीरी पंडित समुदाय से आने वाले एक कांस्टेबल का उदाहरण देकर समझाते हैं कि इस अदृश्य शत्रु से निबटना कितना कठिन है। वह कांस्टेबल लापता हो गया था और गहन तलाश के बाद उसका शव यहां से 90 किमी दूर उत्तर कश्मीर के कुपव़ाडा में मिला था। लेकिन जांच शुरू होने से पहले ही पंडित समुदाय के लोगों ने ऎसी पोस्ट डालना शुरू कर दी कि उसका आतंकियों ने अगवा किया था और वह शहीदों की मौत मरा। अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल के लापता होने और उसका शव मिलने के मामले पर सोशल मीडिया का कुछ इस तरह असर पडा कि इसकी जांच आतंक से जु़डे मामले के रूप में शुरू हुई। लेकिन पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बाद में पाया कि कांस्टेबल की हत्या उसके ही साथ के एक पुलिस वाले ने की थी। यह यौन उत्पीडन और धमकाने का मामला था।
Share this article