Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर:आतंकियों के साथ ही बेडरूम जिहादी सुरक्षा के लिए बडी चुनौती

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र आतंकियों से लडाई लड रही सुरक्षा एजेंसियां का सामना नए शत्रु बेडरूम जिहादियों से हो रहा है जो अफवाहें फैलाने और युवाओं को प्रभावित करने को घरों में बैठ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो यही नया युद्ध क्षेत्र है और यही नई लडाई है। लेकिन यह लडाई पारंपरिक हथियारों से परंपरागत युद्ध क्षेत्रों में नहीं लडी जा रही बल्कि नए दौर के जिहादी युद्ध छेडने के लिए कंप्यूटरों और स्मार्टफोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऎसा वह कहीं से भी, कश्मीर के भीतर और बाहर, अपने घर में सुरक्षित बैठे हुए या सडक पर, नजदीक के कैफे या फुटपाथ पर कहीं से भी कर सकते हैं। चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर... सुरक्षा एजेंसियों को सबसे ज्यादा चिंता अमरनाथ यात्रा को लेकर है जो 29 जून से शुरू होने वाली है। डर है कि वॉटसएप, फेसबुक और टि्वटर जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए नए दौर के जिहादी 40 दिवसीय तीर्थयात्रा से पहले घाटी में सांप्रदायिक दंगे भडका सकते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आभासी युद्ध क्षेत्र है जहां शब्दों को अस्त्र बनाकर लडाई लडी जाती है। इसका युवाओं पर असर पडता है।
Share this article