Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर में कर्फ्यू के बावजूद फिर हिंसक प्रदर्शन,एक की मौत

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झडप में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को पैलेट गन से कई छर्रे लगे हैं। श्रीनगर सहित कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन हुए, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। कश्मीर के हाल के इतिहास में ऎसा पहली बार हुआ है, जब दरगाह हजरतबल में जुमे की नमाज अदा नहीं की गई। अधिकारियों ने हजरतबल दरगाह तक अलगाववादियों द्वारा आहूत मार्च के मद्देनजर, इसके सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया और कर्फ्यू लगा दिया था।
Share this article