Looks like you've blocked notifications!

कश्मीर में कर्फ्यू के बावजूद फिर हिंसक प्रदर्शन,एक की मौत

बडगाम के नागम गांव में भीड ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की और पैलेट गन चलाकर भीड को खदेडा। पुलिस ने कहा कि इस दौरान लगभग 30 प्रदर्शनकारी घायल हो गए जिनमें से एक मकबूल बागे की बाद में मौत हो गई। उत्तर कश्मीर के सोपोर में कम से कम 50 लोग घायल हुए, जो बीते एक महीने की अशांति के दौरान तुलनात्मक रूप से शांत रहा था। पुलिस ने कहा कि आक्रोशित लोग सुरक्षाबलों से भिड गए जिसके कारण पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को बल प्रयोग करना पडा।
Share this article