उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की जनता ने कांग्रेस और जेडी (एस) को
दरकिनार कर दिया। लोगों ने कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ वोट दिया। मैंने
पहले भी कई ‘अग्नि परीक्षा’ का सामना किया है और यह विश्वास मत भी एक अग्नि
परीक्षा है।’’विधानसभा में अपने भाषण के बाद उन्होंने अपने
इस्तीफे की घोषणा की और वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने राजभवन चले गए।
येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन बाद ही इस्तीफा दे
दिया। 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी
पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि कांग्रेस के पास 78 और जनता दल (सेकुलर)
के पास 37 सीटें हैं। इसके अलावा दो सीटें निर्दलीयों के पास और एक सीट
बसपा के पास है।