केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी पार्टी प्रचारकों में से एक हैं,
जिन्होंने सोमवार को राज्य के उडुपी और दक्षिण कन्नड़ तटीय जिलों का दौरा
किया था। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को मतदान
होगा। इनमें से 32 सीटें अनुसूचित जाति और 15 जनजातियों के लिए आरक्षित
हैं। मतगणना 15 मई को होगी।