Looks like you've blocked notifications!

कर्नाटक के भाजपा विधायक का आरोप, 'CM सिद्दारमैया ने IS से जुड़े शख्स के साथ साझा किया मंच'

बेलगावी (कर्नाटक) । कर्नाटक के भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक ऐसे व्यक्ति के साथ मंच साझा किया था, जिसका आईएस आतंकवादियों से संबंध है।बेलगावी में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक यतनाल ने आरोप लगाया कि आईएस से जुड़े व्यक्ति ने 4 दिसंबर को हुबली शहर में बाशा पीर दरगाह के पास आयोजित दक्षिण भारत मुस्लिम धार्मिक नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लिया था।यत्नाल ने कहा, "वह व्यक्ति सीएम सिद्दारमैया के ठीक बगल में बैठा था। क्या उनके पास मंच पर आईएसआईएस कनेक्शन वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं है?"उन्होंने कहा, "मैं यह बयान पूरी गंभीरता के साथ दे रहा हूं। मुझे सभी आवश्यक जानकारी मिल गई है। यह बेहद निंदनीय है कि जिस व्यक्ति का आतंकी संगठन से संबंध है, उसने सीएम के साथ मंच साझा किया।"विधायक यतनाल ने दावा किया, "मैं कोई हल्का बयान नहीं दे रहा हूं। अगर वे चाहते हैं तो उन्हें जानकारी लेने दीजिए। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद सभी लोगों के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मुस्लिम सम्मेलन में मंच पर कौन होगा? मैं एक सप्ताह में सारी जानकारी साझा करूंगा।''इस बयान से राज्य में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।--आईएएनएस
Share this article