बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस.येदियुरप्पा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और
सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने कहा है कि हम विधानसभा में बहुमत
साबित करेंगे। येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने के लिए दो दिन का समय मांगा
है। येदियुरप्पा के बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मुलाकात की है।
राज्यपाल से मिलने से पहले येदियुरप्पा ने कहा कि 100 फीसदी बीजेपी ही
सरकार बनाएंगी। बी.एस.येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक की जनता ने 12 मई के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा समर्थन दिया है। येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को एक बड़ा समर्थन दिया। सभी 222 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित हो जाने के बाद हमारे पार्टी के नेता अगले कदम पर फैसला करेंगे।’’निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा अबतक 68 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और अन्य 36 सीटों पर आगे है। पार्टी को 112 सीटों का जादुई आंकड़ा छूने के लिए आठ सीटों की दरकार है।