करौली। लोकायुक्त में दर्ज हिण्डौन की एक भूमि पर अवैध अतिक्रमण ओर निर्माण की
शिकायत पर आज उपजिला कलेक्टर जगदीश चन्द लुहाड़िया के निर्देश पर कार्यवाही
हुई, जिसमें नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने जेसीबी के द्वारा सिवायचक जमीन
पर किये गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।