रूपवास (भरतपुर)। कस्बे की बांगड़ कालौनी में रहने वाली कनिष्का शर्मा ने पहले प्रयास में ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप में पात्रता हासिल कर परिजनों का नाम रोशन कर दिया। बांगड़ कालौनी निवासी गिरधारीलाल शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री कनिष्का ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के परिणाम के राजनीति विज्ञान (Political Science) विषय में शानदार सफलता हासिल की है। कनिष्ठा ने 300 में से 250 अंक प्राप्त कर 99.96 पर्सेंट के साथ JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के लिए पात्रता हासिल की। कनिष्का ने यह सफलता पहले प्रयास में हासिल की है। कनिष्का ने बताया कि राजनीति विज्ञान में उनकी गहरी रुचि और नियमित अध्ययन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।