Looks like you've blocked notifications!

काबुल में शक्तिशाली विस्फोट,चार लोगों की मौत,90 घायल

ग्रीन विलेज कैंप काबुल शहर के पूर्वी किनारे में अफगान चुनाव आयोग के मुख्य कार्यालय के बगल में एक अच्छी तरह से संरक्षित क्षेत्र है, जहां कई विदेशी सुरक्षा कार्यालय और इकाइयां स्थित हैं और अक्सर काबुल में रहने वाले या काम करने वाले विदेशियों आते-जाते रहते हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मायर ने 40 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की थी । किसी भी आतकंवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही सुरक्षा तंत्र ने तालिबान और इस्लामिक स्टेट (आईएस) संगठन सहित किसी भी आतंकवादी समूह पर उंगली उठाई है। -आईएएनएस
Share this article