Looks like you've blocked notifications!

गुरूवार को जेकेके में गूंजेगी कबीर की वाणी

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में गुरूवार, 1 अगस्त से भक्ति संगीत समारोह - ‘सुमिरन‘ आरम्भ होगा। तीन दिवसीय इस समारोह के प्रथम दिन अंतराष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध लोक गायक, मुरालाला एवं ग्रुप द्वारा संत कबीर के भजन पेश किये जायेंगे। यह कार्यक्रम जेकेके के रंगायन सभागार में सायं 7 बजे आरम्भ होंगा। 90 मिनिट के इस कार्यक्रम में विजिटर्स का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जेकेके के अतिरिक्त महानिदेशक, फुरकान खान ने आज यह जानकारी दी।मुरालाला एवं ग्रुप द्वारा लोक गायकी की शैली में निर्गुण भक्ति धारा के प्रमुख संत कबीर के भजन पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे। मुरालाला भुज से सम्बन्धित हैं। ये ‘माटी बानी‘ बैण्ड सरीखे प्रतिष्ठित बैण्ड एवं फ्यूज़न ग्रुप्स से जुडे हुए हैं। इन्होंने शास्त्रीय संगीत के अनेक प्रसिद्ध गायक कलाकारों के साथ मंच भी साझा किया है। कार्यक्रम में संगत कलाकारों में झांझ पर सुखदेव, घडा गमेला पर मोहनलाल, जोडिया पावा (अलगोजा पर) अमजद और मंजीरे पर भीखाभाई शामिल होंगे।
Share this article