Looks like you've blocked notifications!

जूट गोदाम में लगी भीषण आग, 25 दमकल ने पाया आग पर काबू

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ियां लगा कर दोनों मजदूरों को उतारा। आग की सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। आग इतनी विकराल थी कि उसने बगल के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम की छत पर लगे टीन शेड गल कर नीचे गिरने लगे। एक-एक कर 25 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग की बढ़ता देख जेसीबी मशीन मंगाकर गोदाम की दीवार तोड़ी गई, तब जाकर दमकल विभाग ने आग की विकरालता पर काबू पाया। लेकिन गोदाम में कई जगहों पर थोड़ी-थोड़ी देर में आग भड़क जाती जिसे दमकल कर्मी लगातार बुझाते रहें। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
Share this article