Looks like you've blocked notifications!

अभी और करना होगा पानी के लिए इंतजार

मोहाली। ट्राईसिटी की प्यास बुझाने वाले कजौली वॉटर वर्क्स के जल्द शुरू होने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन अगर इंजीनियर की मानें तो इसमें कम से कम 5 साल का समय और लगेगा। 22 अगस्त को हुई कंज्यूमर प्रोटेक्शन काऊंसिल की बैठक में भी उन्होंने इसे लेकर सभी को बता दिया था। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पंजाब को 80 और चंडीगढ़ को 40 एमजीडी पानी दिया जाना है। आपको बता दें कि पहले ही प्रोजेक्ट 2 साल देरी से था और अब और 2 साल का समय लगना लाजिमी है।
Share this article