Looks like you've blocked notifications!

जेकेके में 26 मार्च से शुरू होगा भारत की संस्कृति पर आधारित ’ऑक्टेव 2019’, देखें तस्वीरें

जयपुर। उत्तरी पूर्वी भारत के हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर आधारित ’ऑक्टेव 2019’ का आयोजन जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) के शिल्पग्राम में 26 मार्च से 30 मार्च तक किया जायेगा। जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन 26 मार्च को सायं 6 बजे होगा। यह अभूतपूर्व कार्यक्रम सांस्कृतिक मंत्रालय के ऑक्टेव योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 350 कलाकार एवं 80 दस्तकार अपनी कला एवं हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन करेंगे।
Share this article