Looks like you've blocked notifications!

जीण माता का लक्खी मेला शुरू

सीकर (जीणमाता)। शक्तिपीठ जीणधाम का लक्खी मेला रविवार को घट स्थापना के साथ ही शुरू हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन काठमांडू के फूलों व कोलकात्ता की पोशाक से माता का विशेष शृंगार किया गया। दिल्ली सोनीपत के भक्तों ने माता का शृंगार किया। श्री जीणमाता मंदिर ट्रस्ट के महेन्द्र पुजारी, बंशीधर पुजारी, किशन पुजारी, जुगल पुजारी व भगवानसिंह चौहान ने बताया कि मदिर में सुबह 10.15 बजे घट स्थापना हुई। जिसके बाद मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मंदिर में दिव्यांग, वृद्ध व बीमार यात्रियों के लिए नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गई है।
Share this article