प्रशांत किशोर और पवन वर्मा सीएए को लेकर लगातार सवाल खड़े करते
रहे हैं। दोनों नेताओं ने पार्टी के रुख पर भी सवाल खड़ा किया था। प्रशांत
ने तो बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें
'परिस्थितिजन्य उपमुख्यमंत्री' करार दिया था। उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं
ने इन दोनों नेताओं की जदयू के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की थी।--आईएएनएस