एनडीए
से दोबारा गठबंधन करने से शरद यादव नीतीश कुमार से बेहद खफा हो गए और बागी
सुर बुलंद कर दिया। शरद यादव ने नीतीश के फैसले को बिहार के जनता के साथ
धोखा तक करार दे दिया था। इसके जवाब में दिल्ली में नीतीश कुमार ने अमित
शाह से मुलाकात करने के बाद कहा था कि शरद यादव अपना अलग रास्ता चुनने के
लिए आजाद हैं।आज होने वाले बैठक को लेकर पार्टी महासचिव पद से हटाए
गए अरुण श्रीवास्तव और पार्टी से निलंबित सांसद अली अनवर ने कहा कि
श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाली बैठक का शरद यादव गुट बहिष्कार
करेगा। अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक शरद यादव गुट ही असली जेडीयू है और
पार्टी की 14 राज्य ईकाई उनके साथ है जिसमें से कुछ ने साझा विरासत बचाओ
सम्मेलन में हिस्सा भी लिया था।