Looks like you've blocked notifications!

JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, NDA में शामिल होने पर लगेगी मुहर!

पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। एनडीए में शामिल होने के नाम पर दो धडों में बंट चुकी जेडीयू के नेताओं के बीच हंगामा होना तय माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश का खेमा जहां एनडीए गठबंधन में शामिल होने के फैसले पर औपचारिक तौर पर मुहर लगा सकता हैं, वहीं शरद यादव गुट के नेता आज होने वाले कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार करेंगे। हालांकि शरद यादव गुट ने अलग से कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।आपको बता दें कि जेडीयू के चुनाव चिह्न तीर पर भी शरद यादव गुट चुनाव आयोग जाकर दावा ठोकने की तैयारी में है। महासचिव पद से हटाए गए शरद गुट के अरुण श्रीवास्तव ने कहा शरद यादव जनता दल के सबसे पुराने नेता हैं और नीतीश कुमार तो समता पार्टी से आए थे। इसलिए चुनाव चिह्न पर पहला हक शरद यादव का है। नीतीश कुमार के पास सिर्फ 10 सासंदों, 71 विधायकों और 5 राज्य ईकाइयों का ही समर्थन है।नीतीश कुमार के पार्टी अध्यक्ष बनते ही शरद यादव हासिए पर चले गए थे। पार्टी के किसी भी बड़े फैसले में नीतीश कुमार उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दिया करते थे जिससे शरद यादव बेहद नाराज चल रहे थे।
Share this article