Looks like you've blocked notifications!

कुमारस्वामी के विधायकों ने की मांग, भाजपा सरकार का समर्थन करें

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को मजबूर हुए एचडी कुमारस्वामी( HD Kumaraswamy) की पार्टी के विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party)की सरकार को समर्थन करने की आवाज उठने लगी है। जनता दल (सेक्यूलर) Janata Dal (Secular) के विधायकों ने एच डी कुमारस्वामी सेभाजपा सरकार को अगले तीन वर्ष तक सुरक्षित रखने के लिए भाजपा सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया है।विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी से कहा है कि समर्थन सरकार में शामिल होकर अथवा बाहर से देकर किया जाने का विकल्प है। कुमारस्वामी ने अपने विधायकों से इस पर विचार के लिए समय मांगा है। विधायकों का कहना है कि कुमारस्वामी जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें मानेंगे।
Share this article