Looks like you've blocked notifications!

जेडीए ने तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाए

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने गुरूवार को कार्यवाही करते हुए तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाए। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जोन-पीआरएन (दक्षिण) क्षेत्र में महारानी रेस्टोरन्ट के पीछे, मांग्यावास रोड के पास मिथला विहार, श्याम वाटिका, रजत विहार काॅलोनी में सड़क सीमा पर मकानों के आगे लगभग 100 रैम्प व चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इस अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। वहीं जोन-02 में विद्याधर नगर सेक्टर-04 में ग्रीन बैल्ट में 15-20 केबिन लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था जिन्हें हटाकर ग्रीन बैल्ट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जोन-13 में चोमू में गैरमुमकिन नाले की भूमि पर मकान का निर्माण कर लिया गया था जिसे जेसीबी की सहातया से ध्वस्त किया गया।
Share this article