Looks like you've blocked notifications!

गणेश पूजन कर हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया जेडीए स्थापना दिवस

जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण का 38वां स्थापना दिवस सोमवार को जेडीए प्रांगण में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।जयपुर विकास आयुक्त टी. रविकांत ने जेडीए भवन के मुख्य द्वार पर मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन कर जेडीए एवं जयपुर शहर के विकास की कामना की। जेडीसी ने पूजा में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के साथ शहर के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट्स लाने के प्रयास किए जाएंगे।गणेश पूजन के बाद जेडीसी टी. रविकांत एवं जेडीए सचिव अर्चना ने जेडीए परिसर में मोलश्री का पौधा भी लगाया। स्थापना दिवस एवं पूर्व संध्या पर जेडीए भवन को रोशनी से सजाया गया है।इस अवसर पर जेडीए सचिव अर्चना सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, वन संरक्षक कविता सिंह, निदेशक अभियांत्रिकी वी.एस. सुण्डा, अतिरिक्त आयुक्त गिरीश पाराशर, पूनम प्रसाद सागर, संयुक्त आयुक्त गिरीराज अग्रवाल, उपायुक्त महेंद्र शर्मा, ओ.पी. शशि, मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ संजय भादू, कार्यवाहक विशेषाधिकारी (संसाधन विकास) सतीश बिनायका सहित प्रशासन के आला अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Share this article