Looks like you've blocked notifications!

जेडीए ने किया पीआरएन में अतिक्रमण ध्वस्त

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पीआरएन (साउथ) में सडक सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जोन-पीआरएन (साउथ) में सुखीजा विहार स्थित सेक्टर रोड में आ रही चार दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। वहीं महावीर नगर-सी की रोड सीमा में बनाए गए 8-10 चबूतरों और रैम्पों को ध्वस्त किया गया।
Share this article