Looks like you've blocked notifications!

ज्वैलर नवरतन कोठारी का पासपोर्ट जब्त किया जाए, सैनी के रेड कार्नर नोटिस जारी हो

जयपुर। जलमहल लीज धोखाधड़ी के मामले में परिवादी एडवोकेट भगवत गौड़ ने अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-9 में दो अलग अलग प्रार्थना पत्र पेश कर ज्वैलर नवरतन कोठारी का पासपोर्ट जब्त करने का अनुरोध किया है। दूसरे प्रार्थना पत्र में आरटीडीसी के पूर्व एमडी राकेश सैनी का रेड कार्नर वारंट जारी करने को कहा है।गौड के आवेदन में कहा है कि जलमहल लीजा धोखाधड़ी मामले में आरोपी नवरतन कोठारी गिरफ्तार हुए थे। वे 24 जनवरी 13 को गिरफ्तार हुए थे। उसके बाद से जमानत पर है। आरोप संगीन होने के बावजूद वे लगातार कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्राएं कर रहे है। एेसे में उन्हें निर्देशित किया जाए कि कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश यात्राएं नहीं करें। साथ ही उनका पासपोर्ट जमा किया जाए।इसी तरह राकेश सैनी भी इस मामले में आरोपी है। उनके गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं लेकिन आज तक तामील नहीं हुए हैं। उनके दिए हुए पते पर नोटिस बिना तामील के लौट के आ रहे हैं। आरोपी प्रभावशाली व ऊंची पहुंच वाला है। एेसे में उसके पासपोर्ट की जानकारी लेकर रेडकार्नर नोटिस जारी किया जाए।
Share this article