नई
दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर मचा सियासी घमासान अब
दिल्ली तक पहुंच चुका है। मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर शनिवार को आरेजडी
दिल्ली के जंतर मंतर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ धरना दे रही है। इसमें
शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ,दिल्ली
के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद यादव और लेफ्ट नेता डी राजा पहुंचे।
राहुल गांधी ने कहा है कि हम देश की महिलाओं के साथ खड़े हैं। जो जिम्मेदार उनको दण्ड देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके चाचा नीतिश कुमार की आत्मा इतनी देर बाद में जागी है। इसके बाद कैंडर मार्च किया। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने
कहा कि शेल्टर हाऊस के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बीते एक साल में बिहार में अपराध की संख्या बढ़ गई है। नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, बताया शर्म का विषय...