Looks like you've blocked notifications!

J&K : पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की हिरासत अवधि तीन महीने और बढ़ी

श्रीनगर। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में तीन बार सीएम रहे फारुक अब्दुल्ला की हिरासत अवधि शनिवार को तीन महीने के लिए और बढ़ा दी गई और वह उपकारागार में परिवर्तित अपने घर में रहेंगे। बता दें कि अब्दुल्ला पांच बार सांसद रहे हैं। केंद्र ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा हटाने और उसके विभाजन की घोषणा की थी और उसी दिन से वह हिरासत में हैं। नेशनल कांफ्रेस के नेता पर सख्त जन सुरक्षा कानून पहली बार 17 सितंबर को लगाया गया था, जिसके कुछ ही घंटे बाद एमडीएमके नेता वाइको की एक याचिका पर उच्चतम न्यायालय सुनवाई करने वाला था। याचिका में वाइको ने आरोप लगाया था कि नेकां नेता को गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है। नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष पर पीएसए के ‘सरकारी आदेश' के तहत मामला दर्ज किया गया है जो किसी व्यक्ति को बगैर सुनवाई के तीन से छह महीने तक जेल में रखने की अनुमति देता है।
Share this article