Looks like you've blocked notifications!

जम्मू एवं कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि बाबगुंड गांव में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान शबीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सम्बुरा गांव का रहने वाला था।मुठभेड़ में एक अन्य आंतकवादी गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन वह सुरक्षाबलों के चंगुल से बचने में कामयाब रहा। उसकी पहचान शोकत अहमद के रूप में हुई है, जो पुलवामा के मुरान गांव से है।
Share this article