श्रीनगर।दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आज बडी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने शनिवार को 4 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इससे पहले पुलिस को हर्दमांगुरी के खुर बातपोरा इलाके में चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 34 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) के साथ मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों का सामना आतंकियों से हो गया। सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने गोलिया चलाई। इसके सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 आतंकियों को मार गिराया। कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। साथ ही तीन जवान भी घायल हो गए। माना जा रहा है कि ये चारों आंतकवादियों का हाथ इस सप्ताह की शुरुआत मे तीन नागरिकों की हत्या में है।