वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक यहां पर चार आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने यहां पहुंचकर इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। जानकारी के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने बुधवार देर रात कुलगाम में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकवादियों ने नंदीमर्ग के रहने वाले सिराज अहमद गोरसे और गुलाम हसन वागय की गोली मारकर हत्या कर दी थी।