यह राज्य की जिम्मेदारी है कि वह अपने सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान
करें। इसलिए, ऐहतियात के तौर पर यत्रियों और पर्यटकों को लौटने के लिए कहा
गया है। राज्यपाल ने इससे पहले भी कश्मीरियों से अपील की थी कि वे अफवाहों
पर ध्यान न दें। उल्लेखनीय है कि घाटी में हालिया गतिविधियों को कश्मीर को
विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक प्रावधानों आर्टिकल 35ए और आर्टिकल 370 को
खत्म करने की तैयारी से जोडक़र देखा जा रहा है।