Looks like you've blocked notifications!

Jammu and Kashmir : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुरकावंगम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।'पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।--आईएएनएस
Share this article