Looks like you've blocked notifications!

जम्मू-कश्मीर: फांसी पर लटके मिले दंपति

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक शादीशुदा जोड़ा फांसी पर लटका पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 26 वर्षीय अमरेश सिंह और 20 वर्षीय सपना देवी के रूप में पहचाने गए दंपति सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।पुलिस सूत्रों ने कहा, घटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।--आईएएनएस
Share this article