Looks like you've blocked notifications!

जैसलमेर कभी हुआ करता था महासमुद्र, आज भी मौजूद हैं प्रमाण

जैसलमेर। जिले में आज जहां रेत ही रेत दिखाई देती है और ्रदूर-दूर तक पानी की संभावनाएं भी नहीं आती है। उसके बारे मे यह बात भलें ही अजीब लगे लेकिन यह सच है। यहां करीब 18 करोड़ साल पहले अथाह सागर था। यहां समुद्र होने के साथ ही डायनासोर का भी विचरण था। इस बात को यहाँ कई बार आए विज्ञानिक भी साबित कर चुके हैं और यहां के वुड फोसिल्स पार्क इसका जीता जागता प्रमाण हैं। जहां आज भी 18 करोड़ साल पहले के जीवाश्म अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं। गौरतलब है की जैसलमेर का नाम सुनते ही ज़हन में बियाबान रेगिस्तान सामने आ जाता है। मगर हम आपको ये कहें की कभी यहां एक महासमुद्र हुआ करता था तो आप सब अचरज करेंगे। जी हां अगर आपको ये देखना है और इसके प्रमाण जानने हैं तो जैसलमेर से 20 किलोमीटर दूर आकल गाँव में बने वुड फोसिल्स पार्क में आपको जाना होगा, जहां आज से 18 करोड़ साल पहले के जीव जंतु व पेड़ आपको मिल जाएंगे जो कि अब पत्थर का रूप ले चुके हैं। 18 करोड़ साल पुराने हैं जीवाश्म जैसलमेर का आकल लकड़ी केे जीवाश्म 18 करोड़ साल पुराने है। जैसलमेर शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित और यह पार्क 21 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पर्यटक यहां पर पेड़ के तनों के विशाल जीवाश्म और प्राचीन समुद्री शंख देख सकते हैं। पुरातात्विक विभाग के प्रशासन में भविष्य की खुदाई में और अधिक जीवाश्मों के मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के और देश दुनिया के वैज्ञानिक यहाँ आ चुके हैं तथा जैसलमेर में समुद्र होने की बात का अध्ययन करके गए हैं। यहां आने के साथ ही उन्हें यहां समुद्र होने के चिन्ह भी मिले हैं। कभी बहता था अथाह समुद्र जानकारों के अनुसार आज से करीब 18 करोड़ साल पहले भारत एशिया के बीच में टेथिस सी नाम का समुद्र था। जोशियम काल में मेरियन ट्रांसप्लेशन हुआ जिसमें समुद्र में रहने वाले जीवों के पदचिन्ह हमें मिल रहे हैं। जैसलमेर के विस्तृत भूभाग में जहां आज रेत के धोरे है वहां कभी पानी हिलोरे मारता था। उसी समय में पानी होने का सबूत शंख शीप के पदचिन्ह है। पूर्व में भी इस बारे में कई पदचिन्ह संकेत मिले है। जिस पर अभी भी शोध चल रहा है। जो ये पुष्टि करता है की यहां कभी महासमुद्र हुआ करता था और यहां डायनासोर का भी वास था। इन सब चीजों को देखने के लिए जैसलमेर में कई देसी विदेशी सैलानी यहां आते हैं तथा अचरज से भर जाते हैं।
Share this article