जयपुर। जयपुर स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता अमिताभ शर्मा ने कहा कि रोबोट आम जन को प्रभावी संदेश देने के साथ ही जन जागरूकता अभियान के लिए सशक्त माध्यम हैं। शर्मा गुरूवार को यहां महाराजा बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल में रोबोट की उपयोगिता का आंकलन करने और उसकी सार्थकता को देखते हुये ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित एवं जन जागृति कार्यो में उसका उपयोग पर विचार करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में कई संस्थानों के द्वारा रोबोट के माध्यम से न केवल सूचना शिक्षा और संचार कार्यो को बल्कि अन्य सेवा प्रदाता के रूप में भी सेवाएं ली जा रही हैं, इसी आधार पर स्मार्ट सिटी जयपुर द्वारा सूचना शिक्षा और संचार कार्याे में रोबोट की उपयोगिता का आंकलन करने और उसकी सार्थकता को देखते हुये ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित एवं जन जाग्रति कार्यो में उसका उपयोग पर विचार करने के लिए यह आयोजन रखा गया ताकि छात्र-छात्राओं के साथ साथ आम जन में ठोस कचरा प्रबन्धन और स्मार्ट सिटी के कार्याे के प्रति उत्सुकता के साथ-साथ जन जागरूकता भी बढ सके।