Looks like you've blocked notifications!

10 रुपए का नया नोट लेने के लिए आरबीआई के बाहर लगी कतार

जयपुर। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की ओर से 10 रुपए के नए नोट का सार्वजनिक वितरण शुरू कर दिया गया है। महात्मा गांधी सीरीज का 10 रुपए का नया नोट लेने के लिए आरबीआई की जयपुर क्षेत्रीय रीजनल शाखा पर शहरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। "मेरे पास 10 का नया नोट है" लोगों के बीच यह दिखाने सहित खुले रुपए की आवश्यकता के लिए आरबीई के बाहर लोगों की लंबी कतार लग गई। चॉकलेटी ब्राउन कलर का यह 10 का नया नोट बेहद ही आकर्षक है।
Share this article