जयपुर । जयपुर नगर निगम उपायुक्त हवामहल जोन पश्चिम ने दो सम्पत्तियों को सीज करने की कार्रवाई की है।उपायुक्त ने बताया कि रूप वर्षा शाॅप पुरोहित जी का कटला, जौहरी बाजार जयपुर के बकाया राशि 1 लाख 45 हजार 917 रूपये बकाया होने पर सम्पत्ति का मुख्य द्वार का सेंटर सीज किया गया इसी प्रकार हाउस नं. 2782-83, खजानें वालों का रास्ता जयपुर के भी 7 लाख 77 हजार 887 रूपये का बकाया होने पर सम्पत्ति का मुख्य द्वार का सेंटर सीज किया गया।