जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में ग्राम सिरसी कुण्डा में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी 09 अवैध दुकानों को ध्वस्त एवं कनक वृन्दावन सी ब्लॉक में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ बनी 05 अवैध टीनसैडनुमा दुकानों को भी ध्वस्त किया गया।मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सिरसी कुण्डा में 200 फीट वाइपास केा जाने वाली रोड के खसरा न. 2024/2 कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ अवैध रूप से बनी 09 दुकानों, लोहे के एंगल व अन्य अवैध निमार्ण को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कनक वृन्दावन सी ब्लॉक में कृषि भूमि पर व्यावसायिक प्रयोजनार्थ अवैध रूप से बनी 05 टीनसैडनुमा दुकानों, व अन्य अवैध निमार्ण को आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 6, 10, 14 पीआरएन (नार्थ) तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।