Looks like you've blocked notifications!

शाकाहार मानव समागम में भक्तों का उमडा जन सैलाब, देश-विदेश से आए लोग

जयपुर। जयगुरू देव सन्त उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में चल रहे अंतराष्ट्रीय शाकाहार समागम में शाकाहारी अभियान में देश-विदेशो से पधारे लोगों को संदेश दिया। दिल्ली के राम लीला मैदान में विदेशो से पधारे शाकाहार प्रेमियों के साथ महाराज जी के सानिध्य में इस 2 दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। मौजूद लाखों भक्तो ने महाराज जी के आह्वान पर खुद भी जीवो पर दया करने और दुनिया को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प लिया।सन्त उमाकान्त जी महाराज ने लोगों को संदेश देते हुए कहा, मनुष्य का भोजन शुद्ध शाकाहारी नही होगा तब तक देश मे खुशहाली नही आ सकती है इसीलिए मैँ ये प्रार्थना हूँ कि आप सब शाकाहारी हो और दूसरों को शाकाहारी बनाओ। अंडा, मांस, मछली, मुर्गा, बकरा, इनके मांस का सेवन विनाशकारी है।
Share this article