Looks like you've blocked notifications!

जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चूरू। मुनीमजी की ढाणी स्थित घड़़वा जोहड़ में गोगा नवमी पर आयोजित रात्रि जागरण में भजनों की स्वर गंगा बहाई गई। जागरण में महाराज ने निन्द्रा बेचदू कोई ले तो, नर छङ्क्ष़ दे कपट का जाल बताउ तन तैरन की तकबीज आदि जनों की स्वर गंगा बहाई। जागरण में बूंटीधाम ध्याननाथ , निरजंन नाथ , निर्मलनाथ, महन्त देवनाथ व अमरनाथ आदि सन्त झूमने लगे। प्रात उंट व घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रमुख हरलाल सहारण व भाजपा जिला महामंत्री विक्रम कोटवाद ने किया। उंट व घोड़ी प्रतियोगिता में नेकीराम छावसरी, नवीन गुर्जर, राजुराम, श्याम सैनी, उम्मेद सिंह सावंताराम, उम्मेद आदि ने आश्चर्यचकित करतब दिखाकर कर श्रद्धालुओं को हैरत में डाल दिया।
Share this article