अपने ही विभाग के अधिकारी से बदसलूकी के आरोपों में घिरे परिवहन मंत्री
सत्येंद्र जैन ने छापेमारी को लेकर केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, ‘आईबी, सीबीआई, ईडी सबको लगा दिया हुआ है, यह तो शुरूआत भर
है। मेरा निवेदन है कि सबको अलग से भर्ती कर लें, इस काम के लिए।’ उन्होंने
आगे कहा, दिल्ली पुलिस को सुरक्षा का इंतजाम रखना चाहिए। राजधानी में रेप,
चोरी, डकैती हो रही है।