Looks like you've blocked notifications!

आप विधायक करतार सिंह पर IT रेड

नई दिल्ली। आप के विधायक एक के बाद एक मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार के एक और विधायक पर मुसीबतों की रेड पड़ी है। आयकर विभाग ने बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर के घर-दफ्तर और फार्म हाउस पर छापेमारी की है। आयकर का यह छापा सिर्फ करतार सिंह के फॉर्म हाउस पर ही नहीं, बल्कि छतरपुर में रहने वाले पांच अन्य लोगों को ठिकानों पर भी पड़ा है। करतार समेत सभी पांच लोग प्रोपर्टी से जुड़े व्यवसायी हैं। हाल ही में महिलाओं के अभद्रता की शिकायतों में आप विधायकों के घिरने के बीच आयकर विभाग की छह्वापेमारी का यह पहला मामला सामने आया है। आप नेता दिलीप पांडे ने बुधवार सुबह ट्वीट कर करतार सिंह के फॉर्म हाउस पर छापेमारी की पुष्टि की।जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स के अधिकारी सुबह 8:30 बजे विधायक के आवास पहुंचे। दिल्ली में 11 जगहों पर आयकर विभाग सर्च ऑपरेशन कर रही है, जिसमें 100 से अधिक अधिकारी जुटे हुए हैं। विधायक से आयकर अधिकारी उनके आवास पर पूछताछ कर रहे हैं। करतार सिंह तंवर की 20 कंपनियां हैं, जो जांच के दायरे में हैं।
Share this article