गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक से जुड़ी कंपनियों और उनके आयकर रिटर्न की
पूरी जानकारी इकट्ठी करने के लिए कहा है। इसके बाद उनके एनजीओ की पिछले 10
सालों में इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारी इकट्ठी की जा रही है। सूत्रों का
कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक जाकिर नाइक के एनजीओ को करीब 80
लाख पाउंड का चंदा मिला है, जिसमें से भी एक बड़ा हिस्सा पीस टीवी के खाते
में ट्रांसफर किया गया है। जाकिर नाइक के विदेश में होने की वजह से जांच
एजेंसियों को मामले से जुड़ी सारी जानकारियां नहीं मिल पा रही हैं।