DF-SAR से पृथ्वी के इसरो सेंटर्स पर भेजी गई तस्वीरों से पता
लगता है कि यह उपकरण चांद की सतह के ऊपर और सतह के नीचे की जानकारी देने
में सक्षम हैं। साथ ही DF-SAR यह भी बता सकता है कि चांद की सतह पर कौन सा
गड्ढा कब बना है? आखिर चांद की सतह पर बने गड्ढों से चांद के काले धब्बों
का क्या लेना-देना है? असल में यही गड्ढे और उनकी परछाइयां ही चांद के
चेहरे पर काले धब्बे से दिखाई पड़ते हैं।चांद की सतह पर अक्सर
दर्जनों या उससे ज्यादा की संख्या में उल्कापिंड, ग्रह और धूमकेतु टकराते
हैं। इनके टकराने के बाद हजारों वर्षों से चांद की सतह पर ऐसे गड्ढे बन रहे
हैं। DF-SAR यह भी बता सकता है कि चांद की सतह पर कौन सा गड्ढा कब बना है?चांद
की सतह पर कितने गड्ढे हैं, इसका सही अनुमान किसी भी देश के वैज्ञानिकों
के पास नहीं हैं। एक अनुमान के अनुसार चांद पर 5185 गड्ढे ऐसे हैं जो 19
किमी से ज्यादा चौड़े हैं।10 लाख गड्ढों की चौड़ाई करीब एक किलोमीटर है।
करीब 50 लाख गड्ढे ऐसे हैं जिनकी चौड़ाई करीब 10 मीटर या उससे अधिक है।