Looks like you've blocked notifications!

Chandrayaan-2: ISRO ने चांद पर काले दाग के ये कारण बताए...

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) का चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) लगातार चांद के बारे में नए-नए राज उगलने लगा है। चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर भले ही सही लैंडिंग नहीं कर पाया हो लेकिन चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा उसका ऑर्बिटर अब भी हर रोज नई और चौंकाने वाली तस्वीरें भेज रहा है। इसरो ने 22 अक्टूबर को ऐसी ही दो तस्वीरें जारी की थी। खुलासा चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे डुअल फ्रिक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर राडार ने किया है। इस उपकरण ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद सतह का अध्ययन किया है। इस उपकरण से यह जानकारी मिल सकती है कहां गड्ढे हैं? कहां पहाड़ हैं? कहां समतल जमीन है? और कहां पत्थर पड़े हैं? इस उपकरण की खासियत यह है कि यह कम से कम चांद की सतह से 2 मीटर ऊंची किसी भी वस्तु की तस्वीर आराम से बनवा सकता है।
Share this article